Patna

Exit Poll बोले- बिहार में फिर नीतीशे कुमार, 15 में से 14 पोल में एनडीए को बहुमत

पटना|Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार की ही सरकार बनने के आसार हैं. अब तक 15 एग्जिट पोल आये हैं, जिसमें 14 ने नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए को बहुमत से अधिक सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है. एनडीए को सबसे कम सीटें एक ऐसी एजेंसी ने दी है, जिसका नाम कभी नहीं सुना गया था. इस एजेंसी ने एनडीए को 100 से 110 और महागठबंधन को 130 से 140 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है. हालांकि, बाकी के 14 एग्जिट पोल में भाजपा को कम से कम 133 और अधिकतम 209 सीटें मिलने की संभावना जतायी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

Matriz Exit Poll: एनडीए को दी 147 से 167 सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 15 एजेंसियों के एग्जिट पोल आये हैं, जिसमें मैट्रिज ने एनडीए को 147 से 167 और महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है. इस एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर की पार्टी को 0 से 2 सीटें मिलने का, तो अन्य दलों को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

 

Peoples Pulse: बिहार में फिर बनेगी एनडीए सरकार

पीपुल्स पल्स ने नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को 133 स 159 सीटें मिलने की संभावना जतायी है. महागठबंधन को इस एजेंसी ने 75 से 101 सीटें दी हैं. जन सुराज पार्टी को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है, तो अन्य दलों को 2 से 8 सीटें मिल सकतीं हैं.

 

एजेंसियां एनडीए महागठबंधन जन सुराज पार्टी अन्य

मैट्रिज 147-167 70-90 0-2 2-8

पीपुल्स पल्स 133-159 75-101 0-5 2-8

दैनिक भास्कर 145-160 73-91 0-3 5-7

पीपुल्स इनसाइट 133-148 87-102 0-2 3-6

जेवीसी 135-150 88-103 0-1 3-6

पी मार्क 142-162 80-98 1-4 0-3

चाणक्य स्ट्रैटेजीज 130-138 100-108 0-0 3-5

न्यूज 24 130-138 100-108 0-0 3-5

न्यू्ज 18 140-150 85-95 0-5 5-10

पोल डायरी 184-209 32-49 — 1-5

प्रजा पोल एनालिटिक्स 186 50 — 07

डीवी रिसर्च 137-152 83-98 — 7

पोलस्ट्रैट 133-148 87-102 — 3-5

टीआईएफ रिसर्च 145-163 76-95 — 0-1

जर्नो मिरर 100-110 145-157 — 0-7

पोल ऑफ पोल्स 142-160 130-140 — 2-6

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!