Patna

पछिया हवा के असर से सुबह – शाम सिहरन की जा रही महसूस, ठंड में सतर्क रहने की जरूरत

पटना।हाजीपुर।मौसम के मिजाज में बदलाव का सिलसिला जारी है। जिससे ठंड धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। दिन और रात दोनों समय तापमान में गिरावट से वातावरण में हल्की ठंडक घुल गई है। लोगों ने सुबह-शाम हल्की ऊनी कपड़ों का उपयोग शुरू दिया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह तापमान में गिरावट आगामी दिनों में ठंड के आगमन का संकेत है। नवंबर को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार जिले का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। पछिया हवा के असर से सुबह और शाम हल्की सिहरन महसूस की जा रही है। दिनभर पछिया हवा का प्रभाव रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

– आने वाले दिनों में ठंढ़ बढ़ने की संभावना

 

पश्चिम दिशा से चल रही हवा ने तापमान में गिरावट को और तेज किया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पछिया हवा आने वाले दिनों में और सक्रिय हो सकती रह है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर में ऊंचा रहा। मौसम साफ और हल्की हवा के कारण वातावरण सुहावना बना रहा। दिनभर धूप खिली रही, लेकिन हवा की ठंडक पह से तापमान संतुलित रहा।

 

रबी फसलों की बुवाई के लिए लाभदायक स्थिति कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने बताया कि वर्तमान मौसम रबी फसलों की बुवाई के लिए उपयुक्त है। खेतों में पर्याप्त नमी और नियंत्रित तापमान के कारण गेहूं, चना, सरसों और मटर की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थिति बनी हुई है। रिपोर्ट में वाष्पोत्सर्जन दर 3.0 मि.मी. दर्ज की गई, जो फसलों की वृद्धि के लिए सामान्य स्तर पर है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे इस मौसम का लाभ उठाकर समय पर बुवाई करें और सिंचाई की मात्रा को संतुलित रखें।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!