Samastipur

समस्तीपुर:करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत:काम के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया

समस्तीपुर,बेगूसराय में करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ है। मृतक राजा कुमार(30) समस्तीपुर जिले के करहैया गांव के रहने वाला था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के गौड़ीडीह गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिवार में कमाने वाला अकेला था

 

पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे भाई महेश कुमार ने बताया कि राजा राजमिस्त्री का काम करता था। तीन दिन से बगल के ही गौड़ीडीह गांव में काम कर रहा था। घर का पिलर बनाने के लिए लोहे का रॉड सीधा कर रहा था। इस दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 4 छोटे-छोटे बच्चे हैं। पूरे परिवार में अकेले कमाने वाला था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!