Dalsinghsarai

दलसिंहसराय शहर में अवैध ऑटो स्टैंड और पार्किंग के कारण रोज लग रहा जाम,प्रशासन मौन

दलसिंहसराय।सरकार की ओर से रोक लगाने के बाद भी दलसिंहसराय शहर में अवैध टेम्पो स्टैंड , बड़ी बसे, छोटी बसे धड़ल्ले से रोड पर लगाए जा रहे हैं। इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। चालक दिन भर वाहनो से सड़क के किनारों पर यात्रियों को उतारते और बैठाते हैं। प्राइवेट ऑटो, टोटो रिक्शा व बस चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। लोग मजबूरी में इन वाहनों पर सफर कर रहे हैं। जबकि सरकार ने काफी दिन पहले ही अवैध स्टैंड को बंद कर दिया था। फिर भी अनुमंडल में लगातार अवैध स्टैंड धड़ल्ले से चल रहे हैं। निर्देशों के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर छोटे छोटे स्टैंडों को बंद करा दिया था। सिर्फ एक बार ही अभियान चलाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

फिर दोबारा जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। शहर के सरदारगंज के पास चल रहे अवैध स्टैंड को पूर्व बंद करा दिया गया था। लेकिन फिर वापस लोग सड़कों पर अवैध स्टैंड चालू कर लिया। यहां पर बछवाड़ा, तेगड़ा, रसीदपुर, फतेहा जताडीह, पंचपैका, समस्तीपुर के लिए लोग बैठते है। इसी तरह महावीर चौक, 32 नंबर गुमती, मंसूरचक रोड, विद्यापति रोड सहित अन्य कई स्थानों पर स्टैंड चल रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। एसडीओ ने कहा- मनमानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।

 

वहीं दूसरी और एन एच 28 किनारे रोजाना लगने वाली मछली बाजार एक बड़ी समस्या बन गई है, जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह बाजार सड़क के किनारे ही लगती है, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मछली बाजार के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे उन्हें अपने दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही इस समस्या को और भी गंभीर बना देती है, क्योंकि वे इस पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।

 

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मछली बाजार को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जहां यह सड़क के किनारे न लगे और दुर्घटनाओं का खतरा न हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों को अपने दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में आक्रोश हैं। लोगों ने कहा कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं करता है, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 

^अभियान चलाकर अवैध ऑटो स्टैंड पर होगी कार्रवाई विभाग लगातार अभियान चलाकर इस दिशा में कार्य कर रहा है। जिन स्थानों पर अवैध रूप से ऑटो स्टैंडों का संचालन हो रहा है, उनको चिह्नित किया जाएगा। वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। – किशन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, दलसिंहसराय

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!