दलसिंहसराय:लक्ष्मीनारायण मंदिर में विवाह वर-वधू को उपहार दिए गए
दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ बाजार स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में शुक्रवार की देर रात एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां सामाजिक कार्यकर्ता एवं मंदिर समिति के सहयोग से न सिर्फ विवाह संपन्न कराया गया, बल्कि वर-वधू को मंदिर की ओर से उपहार स्वरूप वस्त्र एवं अन्य सामान दे कर विदा किया गया।
मंदिर समिति से जुड़े सुजीत कुमार गुप्ता एवं राजेश जायसवाल ने बताया कि निकटवर्ती मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कल्याणपुर बस्ती की रहने वाली सरिता कुमारी तथा जिले के महिषी के रहने वाले सुमित कुमार की शादी मंदिर के मुख्य पुरोहित विनोद कुमार झा के द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से वर तथा वधू को वस्त्र के साथ-साथ उपहार स्वरूप अन्य सामान देकर उन्हें विदा किया गया। बताया गया कि मंदिर में यह दूसरी शादी है।