दिल्ली एयरपोर्ट पर एटीसी सिस्टम फेल, 800 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट,यात्री परेशान
पटना।देश के सबसे व्यस्त दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) एएमएसएस सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते 800 से ज्यादा घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स औसतन 50 मिनट लेट हो गईं। करीब 20 फ्लाइट्स कैंसिल होने की सूचना है। इसकी वजह से 15 घंटे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। एयरपोर्ट टर्मिनल्स में बोर्डिंग गेट्स के पास रात तक लंबी कतारें दिखीं और सैकड़ों यात्री फ्लाइट अपडेट का इंतजार करते रहे।
सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट पर सभी एयरलाइन ऑपरेशंस प्रभावित हुए हैं। दिल्ली से पटना आने वाली 14 फ्लाइट का ऑपरेशन देर से हुआ। दिल्ली से आने वाले सभी विमान देर से आए-गए। इनमें सबसे अधिक स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 176 दो घंटे 25 मिनट देर से आई। विमानों के देर से आने-जाने की वजह से दिल्ली से पटना तक करीब 6 हजार यात्री फंसे रहे। इससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे समस्या दूर करने की सूचना दी। एएआई ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल के ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम में आई समस्या को ठीक कर दिया गया है और अब यह सिस्टम पूरी तरह से कार्य कर रहा है। हालांकि, कुछ बैकलॉग के कारण स्वचालित संचालन में सामान्य कार्यप्रणाली में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।
तो कैसे हो रहे एयरपोर्ट पर काम, गड़बड़ी का पता कब चला?
जब यह सिस्टम फेल हुआ, तो कंट्रोल रूम में कामकाज तत्काल मैन्युअल करना पड़ा। यानी पायलटों और एटीसी अधिकारियों को उड़ान से पहले हर विवरण को खुद लिखित रूप में साझा करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, पिछले दो दिनों से एटीसी सिस्टम में रुक-रुक कर दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन शुक्रवार सुबह 5:45 बजे से यह समस्या गंभीर हो गई। एएआई ने रात 8:56 बजे एक पोस्ट में समस्या दूर करने की जानकारी दी।
क्या ये साइबर अटैक था? आखिर समस्या क्या हुई?
सरकार ने इस मामले में साइबर अटैक की आशंका से इनकार किया है। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि प्राधिकरण की तरफ से भी पुष्टि की गई है कि सिस्टम में गड़बड़ी किसी साइबर हमले की वजह से नहीं हुई। एएआई ने सुबह 10:08 बजे एक्स पर बताया कि ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट ऑपरेशंस में देरी हो रही है। यह सिस्टम एटीसी डेटा को सपोर्ट करता है।
दिल्ली से पटना लेट आने वाले विमान
एसजी 72120 मिनट
6 ई 638745 मिनट
एआई 7491.50 घंटा
आईएक्स 119745 मिनट
6 ई 5104डेढ़ घंटे
एआई 252355 मिनट
एआई 264540 मिनट
6 ई 242558 मिनट
6 ई 63191.5 घंटा
एआई 74650 मिनट
6 ई 66431.2 घंटा
6 ई 67845 मिनट
एसजी 1762.25 घंटा
6 ई 500830 मिनट
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
