Patna

चिराग पासवान का गलत आडियो प्रसारित करने के मामले में साइबर थाना में शिकायत

समस्तीपुर : लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आवाज में उनके नाम पर एआइ जनित नकली ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में संगठन के स्थानीय जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह ने साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसमें बताया गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त इंटरनेट मीडिया पर एआइ तकनीक का दुरुपयोग कर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की आवाज में फर्जी कंटेंट बनाकर शेख मासूम रजा नाम के व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट से प्रसारित किया गया, जो एक सोची समझी-साजिश है.

 

 

यह जानबूझ कर चिराग पासवान की प्रतिष्ठा को धूमिल करने और मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए किया. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!