Patna

दलसिंहसराय:15 उम्मीदवार की किस्मत ईवीएम में कैद,मतदाताओ की चुप्पी प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा रहा,हर कोई जीत का कर रहा दावा 

कुणाल गुप्ता।दलसिंहसराय,उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान सम्पन्न हो चुका है.जिसके बाद 15 उम्मीदवार की किस्मत ईवीएम में कैद हो गया.चुनाव में मतदाता वोट डालने के बाद भी खामोश हैं.वह किस मुद्दे पर अपने मताधिकार का प्रयोग किए हैं,इस बारे में आम मतदाताओं की चुप्पी ने सभी प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा रखी है.गांवों में बूथों पर विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोटर को गोलबंद करने में जुटे रहे,लेकिन मतदाता खामोशी धारण कर कुछ बोलने से परहेज करते रहे.उम्मीदवारों द्वारा युवाओं को गले लगाना और बुजुर्गों के पैर छूना सियासी रणनीति का हिस्सा तो था लेकिन वैसे वोटर व समर्थक भी मतदान के बाद मौन हैं.चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी जनता के बीच अपने पक्ष में वोट व समर्थन का भरपूर प्रयास किये थे.लेकिन अंदरखाने इस बात की चिंता अब भी है कि मतदाता वोटिंग के बाद अपने विचार को प्रकट नहीं कर क्या साबित कर रहे हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हर कोई उम्मीदवार व उनके समर्थक उत्साहित होकर अपने पक्ष में जीत का दावा कर रहा है.चौक चौराहो पर इसकी चर्चा भी हो रही है.दलीय और निर्दलीय दोनों खेमे के कार्यकर्ता हार जीत को लेकर दावा ठोक रहे है.लेकिन मतदाता इस बार अलग मूड में दिख रहे,न खुलकर समर्थन देने की बात कर रहा है न विरोध कर रहे.हर कोई हार जीत का आकलन कर अपने उम्मीदवार को विजय बनाने की बात कह रहा.बूथों पर ईवीएम में मतदान बंद होने के बाद प्रत्याशियों का टेंशन सबसे अधिक होने लगा है.चुनाव परिणाम किस दिशा में होगी.इसका अंदाजा किसी को नहीं.शाम, दाम, दंड और भेद को नीति अपनाने के बावजूद मतदान के बाद भी वोटरों की चुप्पी प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा रही है.14 नवंबर को इसका परिणाम देखने को मिलेगा.

 

आलोक मेहता एंव प्रशांत पंकज में टक्कर

 

विश्लेषकों का कहना है कि उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक राजद से प्रत्याशी आलोक मेहता एंव राष्ट्रीय लोक मोर्चा( एनडीए) से प्रशांत कुमार पंकज के बिच काँटों का टक्कर है.जीत हार कम वोटो से होंगा.वही मतदाता अब पहले जैसी भावनाओं में नहीं बहते.वे सब सुनते हैं,देखते हैं,लेकिन बोलते नहीं.उन्हें मालूम है कि चुनावी मौसम में हर प्रत्याशी जनता का सेवक बन जाता है पर चुनाव जितने के बाद वहीं सेवक साहब बन जाता है.

 

उजियारपुर विधानसभा से उमीदवार की सूची

 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ( एनडीए) से प्रशांत कुमार पंकज,जन सुराज से दुर्गा प्रसाद सिंह,राजद(महागठबंधन) से आलोक कुमार मेहता,निर्दलीय से दिलीप कुमार साहनी,दिनेश प्रसाद चौधरी,

अरुण कुमार यादव,रणवीर कुमार चौरसिया,उपेन्द्र कुमार कुशवाहा,महाशंकर चौधरी,निक्की झा,वीरेंद्र कुमार राय,विकास कुमार,बहुजन समाज पार्टी से बुलबुल कुमार साहनी,आम आदमी पार्टी से अंकित कुमार मिश्रा,जन शक्ति विकास पार्टी डे से सुनीता शर्मा की किस्मत ईवीएम में कैद हुई.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!