Patna

इस बार चुनाव की लहर,बदलाव की लहर है.बिहार में परिवर्तन जरूरी: मुकेश

पटना. विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि इस बार चुनाव की लहर, बदलाव की लहर है. वे गुरुवार को प्लस 2 दयाराम उच्च विद्यालय, भेजा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. श्री सहनी ने कहा है कि 13 करोड़ बिहार वासियों का भविष्य ऐसे व्यक्ति के हाथों में नहीं छोड़ा जा सकता जो खुद बिहार के विकास के बारे में कोई निर्णय नहीं ले सकते. आज बिहार की सरकार दिल्ली से चल रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने कहा कि बिहार में अब परिवर्तन आवश्यक है और युवा नेता तेजस्वी यादव ही उस परिवर्तन के प्रतीक हैं. वीआईपी प्रमुख ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी. एलपीजी गैस सिलेंडर मात्र 500 रुपये में मिलेगा. हमारे नेता लालू प्रसाद यादव का विचार है कि समाज के निचले स्तर पर बैठे लोगों को ऊपर उठाने का काम किया जाए. सभा में राम नारायण यादव सहित अनेक स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!