दलसिंहसराय:बालान नदी में नहाने के दौरान डूबा मैट्रिक का छात्र,हुई मौत
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर सलखन्नी वार्ड संख्या 9 मे बलान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मोख्तियार पुर सलखन्नी वार्ड 2 निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र संजीव कुमार (18) के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को संजीव अपने दोस्तों के साथ बलान नदी किनारे बने वैरव पट्टी घाट पर नहाने गया था.इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया. डूबता देख दोस्तों लोग चिल्लाने लगे. हल्ला गुल्ला सुन कर जुटे आसपास के लोगो ने संजीव को बचाने के लिए नदी में कूद गए परन्तु वह गहरे पानी में चला गया।
ज़ब तक ग्रामीण उसे बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.स्थानीय गोताखोरो की मदद से संजीव के शव को नदी से बाहर निकाला गया. वही सुचना पर पहुँचे संजीव के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.स्वजनों ने बताया की संजीव गांव में ही रह कर मैट्रिक का पढ़ाई कर रहा था.तीन भाइयो में वह सबसे छोटा भाई था. वही सुचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की करवाई में जुट गई.थानाध्यक्ष मो. इरशाद ने बताया कि पुलिस द्वारा कागजी करवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
