पटना में मलिन बस्ती में लोगों से मिलीं SP:बोलीं- प्रलोभन में नहीं आएं, रुपए बांटने वाले आएं तो तुरंत..
पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने प्रचार प्रसार खत्म होने के बाद आज अपने इलाके की झुग्गी झोपड़ी और मलिन बस्तियों में फ्लैग मार्च किया। जगह जगह रुक कर युवाओं और महिलाओं से संवाद किया।इस दौरान बुजुर्ग महिलाओं और लोगों से निष्पक्ष मतदान के पक्ष में अपील की। सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए CAPF के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
ताकि कोई किसी को प्रलोभन या डर का माहौल बनाकर वोटिंग नहीं करा पाए। लोगों में विश्वास बढ़ाने के लिए हर एक एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा भी सारी व्यवस्था की गई है। फोर्सेज मूव करवा दी गई हैं।पटना में 180 से अधिक CAPF के बल मिले हैं। स्टेट पुलिस, TC, होमगार्ड और उनका भी मूवमेंट किया गया है। डिफरेंट व्यवस्था है। भवन, बूथ, इत्यादि लोकल लेवल पर भी कुछ लोगों को लगाया गया है। जोन, सुपर जोन और क्यूआरटी, मूवमेंट किया गया है।
लोकल स्तर पर सर्वे किया गया है
वोटिंग के दिन मूवमेंट करने के लिए अलग अलग टीम बनाई गई है। जो अलग अलग इलाके में मूव करती रहेगी। लोकल स्तर पर सर्वे कराया गया है। भवन के आस पास के लोगों के नंबर वगैरह लिए गए हैं। जिनसे सीधे संपर्क कर के सिचुएशन के बारे में पता लगाया जा सकता है।निर्भीक होकर बिना प्रलोभन वोट डालें। अपने मत को कॉन्फिडेंशियल रखें। अगर कोई रुपए वगैरह या सामान वगैरह का प्रलोभन देने आता है तो इसकी सूचना फौरन दें। उस शख्स के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।मार्च के दौरान लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, कोतवाली थानेदार जनमेजय राय समेत CSPF, स्टेट पुलिस, होमगार्ड के जवान मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
