बेगूसराय में करीब दो करोड़ का ड्रग्स जब्त:डीएम ने बताया- चल रही है संयुक्त अभियान;2 करोड़ की शराब जप्त
बेगूसराय.बिहार विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एक ओर स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है। वहीं, आचार संहिता लागू किए जाने के बाद से विभिन्न एजेंसी लगातार जांच अभियान चला रही है।
जिसके कारण बेगूसराय में अब तक करीब 2 करोड रुपए का ड्रग्स और 2 करोड रुपए का शराब बरामद किया जा चुका है। डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता लागू किए जाने के बाद बेगूसराय जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्र में प्रवर्तन एजेंसी द्वारा व्यापक रूप से निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।
2 करोड़ रुपए की शराब भी पकड़ी
मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए शराब, मादक पदार्थ, बहुमूल्य वस्तु सहित अन्य सामानों के वितरण पर रोक लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई में भारी मात्रा में जब्ती की गई है। इस दौरान अब तक एक करोड़ 93 लाख 13 हजार रुपए का ड्रग्स, एक करोड़ 90 लाख 42 हजार का शराब पकड़ा गया।7 लाख 96 हजार रुपया नगद, 12 लाख 69 हजार का कीमती सामान, 5 लाख 46 हजार का अन्य सामान सहित कुल 4 करोड़ 96 लाख 7 हजार की संपत्ति जब्त की गई है। डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग, आयकर विभाग, नारकोटिक्स ब्यूरो, सीमा शुल्क विभाग एवं फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
जिले में अब तक 4 करोड़ से अधिक की जब्ती
डीएम ने बताया कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता बिना किसी प्रलोभन और दबाव के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जिसके कारण 4 करोड़ से अधिक की जब्ती की गई है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले के सभी सीमा सहित अन्य जगहों पर यह अभियान चल रहा है।एसपी मनीष ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अर्ध सैनिक बलों द्वारा लगातार फ्लैग मार्च अभियान चलाया जा रहा है। एसटीएफ की टीम भी एक्टिव मोड में है।
जिसके कारण कल भी बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ के SOG-3, डीआईयू, चिता बल एवं स्थानीय पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बलिया थाना से तीन युवकों को 467 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। वहीं, टीम ने साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में 185 ग्राम स्मैक एवं 23100 नगद के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
