समस्तीपुर में शादी की बात करने गए माता-पिता से मारपीट:बोले- कैश और ज्वेलरी पहले दे चुके हैं
समस्तीपुर में शादी की तारीख तय करने गए लड़की के माता-पिता के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोनहर नवादा गांव में लड़के वालों ने उन्हें पीटा। सूचना मिलने पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
घायलों की पहचान मुख्तियारपुर सलखननी गांव निवासी मोहम्मद परवेज और उनकी पत्नी गुलनाज खातून के रूप में हुई है। मोहम्मद परवेज ने बताया कि वे पुणे में पत्थर का कारोबार करते हैं। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी नजबीन खातून की शादी गोनहर नवादा गांव के मोहम्मद हाशिम के बेटे अफजल से तय की थी।
पीड़ित दंपती बोला- शादी तय हो चुकी थी, कैश और ज्वेलरी दे चुके हैं
परवेज के अनुसार, उन्होंने लड़के वालों की मांग के अनुसार नकद और जेवरात पहले ही दे दिए थे। वे अपनी पत्नी गुलनाज खातून के साथ शादी की तारीख तय करने लड़के के घर पहुंचे थे।वहां लड़के अफजल और उसके पिता मोहम्मद हाशिम ने शादी करने से इनकार कर दिया और उनके साथ मारपीट की। पीड़ित दंपति ने तुरंत 112 पुलिस टीम को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल परवेज और गुलनाज खातून को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में डॉक्टर वीरेंद्र झा की देखरेख में दोनों घायलों का इलाज किया गया।
घायल गुलनाज खातून ने बताया कि मोहम्मद अफजल मुंबई में काम करते थे, वहीं हमारे पति मोहम्मद परवेज मुलाकात हुई और शादी की बात वहीं पक्की हुई थी। देन लेन भी वही किया गया था। उसके बाद मोहम्मद अफजल एवं वे लोग शादी को लेकर अपने घर चले आए थे। मोहम्मद अफजल एवं उनके परिजनों ने उनकी पुत्री नजमीन खातून को आकर देखा सुनी भी किया था। परिजनों ने लड़की देखने के बाद शादी पक्की कर लिया।
उन्होंने कहा कि जब हम अपने पति के साथ शादी का दिन लेने गए मोहम्मद अफजल के घर पहुंचे तो वे और उनके परिवार के सदस्यों ने शादी करने से इनकार करते हुए हम लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।मारपीट की इस घटना को लेकर मुफस्सिल थाने में तैनात 112 पुलिस टीम के पदाधिकारी सुरेंद्र झा ने बताया कि जख्मी घायल लोगों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। इन लोगों के तरफ से आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
