Patna

समस्तीपुर:छापेमारी में निरपुर से 525 लीटर विदेशी शराब जब्त

समस्तीपुर।मद्य निषेध की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के निरपुर गांव में रविवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। टीम को यह सफलता प्रथम छापेमारी के आधार पर मिले सुराग के आधार पर की गई कुल दो छापेमारियों में मिली है। मद्य निषेध की टीम ने कुल 525.525 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। मतदान से पूर्व भारी मात्रा में बरामदगी मद्य निषेध विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई बतायी जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस संबंध में मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह मद्य निषेध की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर निरपुर गांव के बांसवाड़ी में छिपा कर रखा हुआ 71.745 लीटर विदेशी शराब बरामद किया था। प्रारंभिक अनुसंधान के दौरान टीम को पता चला कि बांसवाड़ी से जब्त विदेशी शराब निरपुर वार्ड एक के रामसुगन साह के पुत्र जितेन्द्र साह का है। इस आधार पर मद्य निषेध निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में जितेन्द्र साह के घर एवं बथान में छापामारी की गई। जहां उसके कब्जे वाले बथान में बने गुप्त तहखाने में से 453.78 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया। हालांकि, इस छापेमारी से पूर्व ही जितेंद्र साह फरार हो गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!