Patna

समस्तीपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव,तीन दिन पहले ही घर से लौटा था

समस्तीपुर में 9वीं के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है प्राइवेट हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ निवासी राजेश कुमार ठाकुर के पुत्र प्रशांत ठाकुर(15) के तौर पर हुई है। घटना वीर कुंवर सिंह कॉलोनी की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

छठ पूजा में घर गया था

 

जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले घर से आया था। छठ पूजा की छुट्‌टी में घर गया। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो सभी के होश उड़ गए। गमछे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। लोगों ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया

 

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके पर जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है‌ या आत्महत्या का। अभी परिवार के लोगों ने भी आवेदन नहीं दिया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!