समस्तीपुर:अंगारघाट में एक महिला दो बच्चों संग नदी में लगायी छलांग,बच्चे की तलाश जारी
समस्तीपुर:उजियारपुर: अंगारघाट से गुजरते बुढ़ी गंडक नदी के पुल पर से सोमवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी. महिला को नदी में कुदते देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सभी बचाने का प्रयास करने लगे. इसी बीच अंगारघाट थाना को सूचना मिलते ही दलबल के साथ थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए.
हालांकि लोगों के प्रयास से महिला व एक बच्चा को बचा लिया गया. एक बच्चे की खोजबीन करने में एसडीआरएफ की टीम जूटी थी. महिला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई डीह गांव की स्व. सुनील पासवान की पत्नी किरण कुमारी बतायी जा रही है.थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला व उसके बच्चे को इलाज के लिए भेज दिया गया है. समाचार प्रेषण तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था.