Samastipur

दलसिंहसराय:अविलंब जल समस्या निदान कराने का ग्रामीणों ने किया मांग

दलसिंहससराय,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रखंड के सभी वार्ड में लाखों रुपये की लागत से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजनांतर्गत सभी को पीने के लिए शुद्ध पानी देने के लिए सरकार युद्धस्तर से काम करवा रही.वहीं जनप्रतिनिधियों इसके प्रति उदासीन दिख रहे हैं.मामला दलसिंहसराय प्रखंड के कमरांव पंचायत अंतर्गत वार्ड नम्बर 12 की है.जँहा के दर्जनों महिला पुरुषों ने बिगत 24 घण्टे से नल जल योजना का पीने के लिए पानी किल्लत को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी एंव बीडीओ दलसिंहसराय के नाम हस्ताक्षरित लिखित आवेदन कार्यालय में देकर अविलंब जल समस्या निदान कराने की मांग की है.ग्रामीण टूना सदा,मोहन सदा,हरिचरन सदा,नंद लाल सदा,ललिता देवी,सूरज कुमार समेत दर्जनों लोगो का कहा है कि पूर्व वार्ड सदस्य द्वारा ग्रामीणों से हजारों रुपये वसूली किया गया लेकिन नल जल का बोरिंग संचालन हेतु बिजली मोटर का बिल जमा नही किये जाने से विभाग द्वारा कई बार कनेक्शन काट दिया जाता है.ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा लिखित आवेदन बीडीओ को दिया.परन्तु कोई करवाई नही की गई.आगे बताया कि 23 मार्च बृहस्पतिवार  दोपहर से पीने के लिए पानी किल्लत जारी है.एसडीओ एंव बीडीओ जिला मुख्यालय में मीटिंग में रहने की बात बताते हुए आवेदन को कार्यालय में जमा करने को कहा गया.मामले को लेकर एसडीओ से मोबाइल पर संपर्क करने पर बताया गया कि मीटिंग से आते हीं मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!