Samastipur

समस्तीपुर:विभूतिपुर के दो युवकों की संदिग्ध स्थिति में मौत,जताई हत्या की आशंका,2 माह पूर्व घर आया था

विभूतिपुर.थाना क्षेत्र के दो युवक की अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। इससे दोनों युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताया है। पहली घटना थाना क्षेत्र के बाजिदपुर बम्वैया पंचायत के बेलसंडी तारा वार्ड 1 निवासी अरुण सिंह के करीब 22 वर्षीया पुत्र प्रमोद कुमार की बेगूसराय जिला अंतर्गत बीरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड 7 (ससुराल) में संदिग्ध स्थिति में मंगलवार को ही मौत हो गई। जिसका शव बुधवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रमोद की शादी करीब छह माह पूर्व प्रेमप्रसंग में अर्जुन महतो व हीरा देवी की छोटी पुत्री अंजली कुमारी के साथ हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

फिलहाल पत्नी चार माह की गर्भवती भी बताई जा रही है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रमोद पटना के एक होटल में काम करता था। जो 6 अक्टूबर को वह अपने घर आया था। करवा चौथ पर्व मनाने को लेकर पत्नी के बुलाने पर वह 9 अक्टूबर को अपने ससुराल गया था। जो घर वापस नहीं लौटा। 14 अक्टूबर मंगलवार को पत्नी अंजली कुमारी के द्वारा प्रमोद को डायरिया होने की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों ने वहां जबतक पहुंचे तबतक पोस्टमार्टम के लिए युवक का शव को ले जाया गया था। उसके गले पर फंदे का निशान था। परिजनों ने ससुराल वालों के द्वारा साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया गया है । घटना के बाद माता ललीता देवी,भावी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

 

वहीं दूसरी घटना खास टभका उत्तर पंचायत के कोरबद्धा टभका वार्ड 4 निवासी अशोक महतो के करीब 20 वर्षीय बड़े पुत्र अमरजीत कुमार का करनाल के सेक्टर 6 पार्क में पेड़ के सहारे फंदा से लटका हुआ बुधवार की सुबह लाश मिला है। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अमरजीत करीब 2 वर्षों से करनाल के सेक्टर 6 स्थित एक मोबाइल दुकान में रहकर मजदूरी करता था।

 

 

जो 2 माह पूर्व घर आया था और दो दिनों में वापस चला गया। 14 अक्टूबर को वह काम करने के दौरान करीब 3 बजे बाइक से निकला जो वापस नहीं लौटा। रात भर खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला । फोन करने पर रिसीव नहीं किया। वहीं बुधवार की सुबह पुलिस पदाधिकारी के द्वारा फोन करके घटना की जानकारी दी गई। मोबाइल और बाइक की चाभी उसके जेब में ही थी। लेकिन बाइक नहीं थी। परिजनों ने किसी के द्वारा हत्या कर लाश को फंदे से लटकाने की आशंका जताया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!