Dalsinghsarai

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने उजियारपुर विधानसभा से किया नामांकन, समर्थको ने दिया बधाई

दलसिंहसराय।उजियारपुर सीट पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे उपेन्द्र कुशवाहा ने उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताते चले कि उजियारपुर सीट एनडीए घटक दल आरएलएम के खाते में जाने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सह वर्तमान बीजेपी बीस सूत्री के सदस्य उपेन्द्र कुशवाहा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता की उपस्थिति में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है।

 

 

नामांकन के दौरान हजारों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे.नामांकन से पूर्व एक सभा का आयोजन ब्लॉक रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान परिसर में किया गया. जिसमें बीजेपी के कई नेता मौजूद थे.

 

 

वही उजियारपुर से एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार विरेंद्र कुमार राय ने भी आज नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस दौरान निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ किशन कुमार सहित कई वरिय अधिकारी8 मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!