Patna

तेजस्वी ने राघोपुर सीट से तीसरी बार नामांकन किए दाखिल:लालू-राबड़ी साथ

हाजीपुर.राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव वैशाली के राघोपुर सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आज अनुमंडल कार्यालय हाजीपुर में सदर एसडीओ रामबाबू बैठा के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी मौजूद रही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बता दें कि तेजस्वी यादव का वैशाली आगमन महात्मा गांधी सेतु से हुआ। जदुआ टोल प्लाजा के पास हाजीपुर प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला रोड शो करते हुए पासवान चौक, फिर रामआशीष चौक से स्टेशन रोड होते हुए गांधी चौक पहुंचा।

 

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तेजस्वी अब हाजीपुर के चौरसिया चौक स्थित एक निजी होटल में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं महुआ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए RJD उम्मीदवार और विधायक मुकेश रौशन काफिला के साथ महुआ पहुंचे, थोड़े देर में नामांकन करेंगे।हाजीपुर विधानसभा सीट से देव कुमार चौरसिया भी नामांकन दाखिल कर दिए हैं। महुआ विधानसभा सीट से मुकेश रौशन का नामांकन प्रक्रिया चल रही है।

 

2015 में राघोपुर से पहली बार विधायक बने थे तेजस्वी

 

बता दें कि आज हाजीपुर प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया भी अपना नामांकन दर्ज करेंगे। इसके अतिरिक्त, महुआ विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी मुकेश रौशन भी महुआ अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दर्ज करेंगे। तेजस्वी यादव पहली बार 2015 में राघोपुर से विधायक बने थे और उस समय महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। अब वह तीसरी बार वैशाली जिले के इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।दरअसल, राघोपुर विधानसभा सीट यादव परिवार का गढ़ माना जाता है। इस सीट का प्रतिनिधित्व लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव तीनों ने किया है। राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 को बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थी। उन्हें यह पद तब संभालना पड़ा जब चारा घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

 

राबड़ी देवी को सतीश कुमार ने हराया था

 

राबड़ी देवी ने 2005 तक राज्य का शासन संभाला। साल 2010 के विधानसभा चुनाव में राबड़ी देवी को राघोपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार सतीश कुमार ने उन्हें 13,600 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया था। इस हार के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव को राघोपुर से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया।

 

 

2010 में सतीश कुमार ने राबड़ी देवी को 13,600 मतों से हराया।

राघोपुर सीट पर यादव परिवार का लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है। लालू प्रसाद यादव ने इस सीट से दो बार चुनाव जीतकर विधायक और दो बार मुख्यमंत्री के रूप में प्रतिनिधित्व किया। राबड़ी देवी ने भी तीन बार इस सीट से जीत हासिल की और मुख्यमंत्री पद संभाला। उनके बेटे तेजस्वी यादव 2015 और 2020 में राघोपुर से दो बार चुनाव जीत चुके हैं, जहां से वे उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भी रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!