Patna

दीपावली और छठ पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 15 अक्टूबर से 2 नवंबर तक एयर इंडिया की 114 अतिरिक्त उड़ान

पटना,दीपावली और छठ पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पटना एयरपोर्ट से 166 अतिरिक्त विमानों का उड़ान होगा। इनमें 114 एयर इंडिया और 52 एयर इंडिया एक्सप्रेस की होंगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ये विमान विदेश से आने-जाने के लिए भी यात्रियों को कनेक्टिविटी देगी। एयर इंडिया की पटना से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए 15 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच कुल 114 अतिरिक्त विमानों का उड़ान होगा। इनमें दिल्ली-पटना- दिल्ली, मुंबई- पटना- मुंबई और बेंगलुरु-पटना बेंगलुरु के लिए 38-38 विमान ऑॅपरेट करेंगे। वहीं दूसरी तरफ एयर इंडिया एक्सप्रेस की 22 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच कुल 52 विमानों का ऑॅपरेशन होगा। इनमें दिल्ली-पटना- दिल्ली के बीच 26 और बेंगलुरु- पटना- बेंगलुरु के बीच भी 26 विमानों का ऑॅपरेशन होगा।

 

सभी विमानों के लिए बुकिंग शुरू हुई

 

दिल्ली- पटना- दिल्ली के लिए कुल मिलाकर ये दोनों एयरलाइंस 15 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच 64 विमानों को ऑपरेट करेगा। वहीं मुंबई-पटना- मुंबई के बीच इसी अवधि में 38 और बेंगलुरु-पटना- बेंगलुरु के बीच 64 विमानों का परिचालन होगा। इन सभी विमानों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!