DalsinghsaraiSamastipur

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी की हत्या,आरोपी पति फरार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न मिलने पर एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतका की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ गांव के रहने वाले ललन कुमार की 26 साल की पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। आरोपी पति का नाम ललन कुमार (32) है।जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ललन कुमार अपनी पत्नी चांदनी से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। जब पत्नी ने पैसे देने से इनकार किया, तो उसने मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

 

मृतका का भाई बोला- पहले भी मारपीट की थी

 

मृतका चांदनी कुमारी के भाई रोशन कुमार ने बुधवार को बताया कि उनकी बहन की शादी 2016 में ललन कुमार से हुई थी। शुरुआत में संबंध ठीक थे, लेकिन बाद में ललन कुमार शराब का आदी हो गया और अक्सर चांदनी से पैसे मांगता था। पैसे न देने पर वह मारपीट करता था, जिसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी।

 

रोशन कुमार ने बताया कि एक महीने पहले वह अपनी बहन चांदनी को अपने घर रामपुर दयाल ले गए थे। लगभग पंद्रह-सोलह दिन पहले, ललन कुमार उनके घर आया और परिवार तथा चांदनी से माफी मांगते हुए अपनी पत्नी और बच्चों, 5 साल के बेटे अभिराज कुमार और 8 साल की बेटी अंशिका कुमारी, को वापस अपने घर ले गया। घर लौटने के बाद उसने चांदनी का मोबाइल छीन लिया और उसे मायके वालों से बात नहीं करने दे रहा था।

 

‘शादी में जो ज्वेलरी दी थी, उसे भी बेचकर शराब पी गया’

 

रोशन कुमार ने बताया कि शादी के वक्त उन्होंने अपनी बहन को जो भी जेवरात दिया था, उसे भी जीजा ने बेच दिया और उस पैसे से शराब पी गया। उधर, वारदात के बाद आरोपी ललन के छोटे भाई बबलू कुमार ने इसकी सूचना चांदनी कुमारी के परिजनों को दी। चांदनी कुमारी के परिजन एवं पूसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पति ललन कुमार मौके से फरार हो गया।

 

पूसा थाने की पुलिस चांदनी कुमारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस मामले को लेकर पूसा थाना अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया है कि मृत चांदनी कुमारी के परिजनों के तरफ से आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!