Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:वाजिदपुर में बिना लाइसेंस वाले दवा दुकान पर छापा:56 दवाएं सील 

दलसिंहसराय:विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर बाजार में बुधवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक दवा दुकान पर छापेमारी की गई। इस दौरान बिना लाइसेंस चल रही दुकान से 56 प्रकार की दवाएं सील की गईं और दो दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह कार्रवाई वाजिदपुर पुल चौक के समीप संचालित एक दवा दुकान पर हुई। ड्रग्स इंस्पेक्टर जमिलू रहमान ने बताया कि दुकान से मिली 56 दवाओं को सील किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दो दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। दुकान के संचालक उमेश कुमार साह से भी पूछताछ की गई।

 

ड्रग्स इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि विभागीय निर्देश पर दवा दुकानों की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम बिना लाइसेंस, नकली या प्रतिबंधित दवाएं बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।छापेमारी के दौरान मजिस्ट्रेट के तौर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार, ड्रग्स इंस्पेक्टर विनिता कुमारी, एसआई शक्ति सिंह और एएसआई राकेश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!