Patna

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बनी सहमति,कल होगा ऐलान

पटना।Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को हुई महागठबंधन की बैठक में सीट बंटवारे को लेकर सभी सहयोगी दलों के बीच सहमति बन गई है. हालांकि औपचारिक घोषणा के लिए 48 घंटे का इंतजार करना होगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कांग्रेस MLA ने क्या संकेत दिया

महागठबंधन की बैठक से बाहर निकलते हुए कांग्रेस विधायक अजय कुमार ने बताया, “सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति बन चुकी है. सभी दलों के बीच बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई है और दो दिनों के अंदर सीटों का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा.” अजय कुमार ने यह भी कहा कि महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगा और भाजपा-जेडीयू गठबंधन को करारा जवाब देगा.

 

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक आलोक मेहता ने भी बैठक के बाद कहा, “महागठबंधन के सभी दलों के बीच सभी मुद्दों पर बातचीत हो गई है. सीट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति तक, हर विषय पर सहमति बन चुकी है. जनता को दो दिनों के अंदर पूरी जानकारी दे दी जाएगी.”सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने भी कहा, “सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है. हम सभी दलों के बीच संतुलन बनाकर फैसला लिया गया है. दो दिनों के भीतर पूरी जानकारी प्रेस के माध्यम से साझा की जाएगी.”

 

सभी ने दिखाई एकजुटता

बैठक में राजद, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम और अन्य सहयोगी दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे. सभी ने एकसुर में कहा कि गठबंधन की एकता ही भाजपा के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है. बैठक में यह भी तय किया गया कि घोषणा के साथ-साथ साझा अभियान की रूपरेखा भी साझा की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!