Dalsinghsarai

टीचर्स ट्रेनिंग कालेज एवं एलिट माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा संयुक्त रुप से निकाला गया मतदाता जागरुकता रैली

दलसिंहसराय के अल हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं एलिट माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा संयुक्त रूप से चकबहाउददीन गांव में सोमवार को मतदान जागरूकता रैली निकाली गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रैली को दलसिंहसराय अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार एवं कॉलेज के चेयरमैन अलहाज खुर्शीद आलम फरीदी,सेक्रेटरी एहतेशाम फरीदी, मैनेजमेंट सदस्य एम. ए.फरीदी , इफ्तेखार फरीदी, मोददसर नजर, रियाज अहमद , इरफान फरीदी एवं प्राचार्य डॉ. अबादुर रहमान अंसारी,उप प्राचार्य डॉ मो. ईनाम उद्दीन एलिट माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्या सोमा बनर्जी ने हरी झंडी दिखाकर कॉलेज से चकबहाउददीन की तरफ प्रस्थान किया.रैली में कॉलेज के बीएड एवं डी०एल०एड० (2024-25) व (2025-26) के प्रशिक्षुओं तथा स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

 

जागरूकता को लेकर गांव के लोगों से वार्तालाप कर मतदान के प्रति उन्हें जागरूक किया गया.एसडीओ ने बताया रैली का उद्देश्य ग्रामीणों को मतदान के अधिकार और उसके महत्व के प्रति जागरूक करना है,ताकि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभा सकें.वही लोगो को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया.
इस अवसर पर व्याख्यायाता डॉ कामिनी कुमारी, डॉ अकबरुल कादीरी, अमरेन्द्र कुमार झा, पंकज कुमार, जांनिसार अनवर, दीपक कुमार झा,महालक्ष्मी कुमारी,निशांत कुमार,रोहित कुमार,हामिद अंसारी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी मो. हसीब , शरफराज अहमद, राम लक्ष्मण पासवान सहित कई लोग शामिल हुए.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!