“दलसिंहसराय के टायर कारोबारी की सड़क दुर्घटना में मौत:बहन के घर से लौट रहा था,भाई रेफर
दलसिंहसराय में सड़क हादसे में टायर कारोबारी की मौत हो गई, जबकि फुफेरे भाई घायल हो गए। हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने बेगूसराय के निजी अस्पताल एडमिट कराया है।मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कमरांव गांव निवासी मोहम्मद सुहैल के पुत्र मोहम्मद निराले(25) के तौर पर हुई है। घायल का नाम मोहम्मद रहमान है। घटना ताजपुर चलालशाही फोरलेन पर हरपुर भिंडी गांव के पास की है।
डिवाइडर से टकराई बाइक
चचेरे भाई मोहम्मद सुहाब ने बताया कि निराले गुजरात में टायर का कारोबार करता था। रविवार को ही गांव आया था। घर आने के बाद क्वारी गांव अपनी बहन से मिलने के लिए चला गए। सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे अपने फुहेरे भाई के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। ब्रह्म स्थान के पास बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।जागरण से लौट रहे लोगों की नजर दोनों पर पड़ी, तो तत्काल उठाकर ताजपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने निराले को मृत घोषित कर दिया। जबकि रहमान को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
जांच में जुटी पुलिस
एएसपी संजय ने बताया कि युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक का फुफेरा भाई भी जख्मी है। प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राथमिकि दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
