विधायक का लोगों ने किया विरोध:जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे,ग्रामीण बोले- काम नहीं करते
समस्तीपुर के उजियारपुर विधानसभा के विधायक पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। वह शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के सैदपुर जाहिद और रायपुर पंचायत के महादलित टोला में जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे।
सैदपुर गांव NH-28 के किनारे है। पूर्व मंत्री वहां जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे। लेकिन वहां के लोगों ने उनका कड़ा विरोध किया। कहा कि ना गांव में सड़क बनीं, ना ही दूसरी कोई व्यवस्था की गई है। हर बार जीत कर चले जाते हैं और कोई काम नहीं करते। वहां पर कुछ लोगों के बनाए जा रहे वीडियो का उन्होंने विरोध किया और उसे बंद करने का आग्रह किया।
चापाकल नहीं मिलते की हुई शिकायत
इसके बाद वह आईटीआई कॉलेज रायपुर के पास एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां के कई लोगों ने चापाकल नहीं मिलने की शिकायत की। वहां पर भी कुछ युवक के साथ उनकी तू तो मैं मैं हुई। उन्होंने युवक को लिस्ट लिखने की बात कही। जबकि युवक डटा था कि पूर्व में भी लिस्ट दिखाए थे। लेकिन उन्हें चापाकल नहीं मिला।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
