Samastipur

समस्तीपुर:जमीन बेचवाने एवं सुधार करने की मांग को लेकर अंचल प्रशासन का अर्थी जुलूस निकाल जताया विरोध

Samastipur News:ताजपुर : प्रखंड के शाहपुर बघौनी पंचायत के रजिस्टर टू में रैयत का नाम घेरकर नया रैयत का नाम जोड़ कर जमीन बेचवाने एवं सुधार करने की मांग को अनसुना करने के खिलाफ भाकपा माले के बैनर तले अनशन जारी है. अनशन पर शहवाज तौहीदी, वसाम तौहीदी एवं मुखलिस तौहीदी अंचल-प्रखंड कार्यालय पर डटे हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शनिवार को अनशनकारियों की हालत बिगड़ने एवं प्रशासनिक सुधी नहीं लिये जाने से आक्रोशित माले कार्यकर्ताओं ने अनशन स्थल से झंडा, बैनर, मांगों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां एवं अंचल प्रशासन का अर्थी लेकर जुलूस निकाला. बाजार भ्रमण कर नारे लगाते हुए माले कार्यकर्ता पुनः अनशन स्थल अंचल कार्यालय पहुंच कर जुलूस सभा में तब्दील हो गयी.

 

 

अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की. सभा को प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, आसिफ होदा, शाद तौहीदी, मो. क्यूम, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मनोज साह, मो. नेयाज, मो. नासीर, अरशद अली, मो. मिनहाजुलहक, फैयाज तौहीदी, संजीव राय, नौशाद तौहीदी, मो. शकील, मो. कादीर, संजीव कुमार, महावीर सिंह आदि ने संबोधित किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!