Samastipur

समस्तीपुर:डांडिया महोत्सव में छात्राओं व शिक्षिका ने बांधा समां,रंग-बिरंगे परिधानों में सजी छात्राएं 

समस्तीपुर : जिले का मध्य विद्यालय सिंघियाखुर्द शनिवार की सुबह से ही गुलजार था. रंग-बिरंगे परिधानों में सजी छात्राएं परिसर में पहुंची. हाथों में डांडिया लेकर जोड़ियों के साथ डट गयी. मुस्कान जिला नशामुक्ति केंद्र के तत्वावधान में आयोजित डांडिया महोत्सव में पीयर एडुकेटरों व वोलेंटियर्स ने हिस्सा लिया. शुभारंभ करते हुए स्कूल के एचएम देवेंद्र प्रसाद चौधरी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि पढाई के साथ खेल व उत्साह जरुरी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जीवन में पर्व-त्यौहारों का समावेश इसी उद्देश्य से किया गया है. विज्ञान शिक्षक प्रभात कुमार ने उत्सव से शरीर को मिलने वाली शारीरिक व मानसिक ताजगी पर विस्तार से प्रकाश डाला. मुस्कान डीडीएससी के प्रोजेक्ट मैनेजर सामीर रजा खान ने कहा कि बीते तीन वर्षों से इस विद्यालय के माध्यम से समाज के बच्चों को नशा से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है. उन्हें नशा के दुष्प्रभाव समझाते हुए जीवन कौशल की प्रेरणा दी जा रही है. जिसका परिणाम अब सामने आने लगा है. महोत्सव का आगाज करते हुए शिक्षकों ने बारी-बारी से कक्षा 5 से लेकर 12 वीं तक की छात्राओं को अपनी कला प्रस्तुति का अवसर दिया.

 

 

इससे पूरा माहौल नवरात्रा के रंग में सराबोर हो गया. इस मौके पर छात्राओं ने परंपरागत झिझिया नृत्य की प्रस्तुति से उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों व अपने साथियों का मनमोह लिया. प्रतिभागियों में पीयर साक्षी कुमारी, मुस्कान कुमारी, रुचि कुमारी के अलावा कई अन्य शामिल थे. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के अलावा मुस्कार डीडीएससी के सीपीएलआई टीसीएस केएम पाठक, सितेश कुमार, राहुल कुमार सिंह, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!