त्योहारों के लिए बिहार में 200 बसों की शुरुआत, पटना से अधिक बसे
पटना।त्योहारी सीजन को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 200 से अधिक अंतरराज्यीय बसों का परिचालन कर रहा है। इन बसों की शुरुआत शनिवार को हो गई। यह बससेवा त्योहारों में बिहार आनेवाले प्रवासी कामगारों और लोगों को सुरक्षित व किफायती यात्रा देगी। बीएसआरटीसी के अनुसार, बिहार से झारखंड, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली के लिए 93 बसें रवाना हुई हैं।
सबसे अधिक 35 बसें पटना से शुरू हुई हैं। वहीं, बिहार के लिए पश्चिम बंगाल से 24, दिल्ली से 15 बसें आ रही हैं। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए 1 सितंबर से अपनी वेबसाइट bsrtc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू की है।
ये त्योहारी बसें एसी सीटर और स्लीपर श्रेणी की हैं, जो 30 नवंबर तक चलेंगी। सभी बसों में डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। बसों के पीछे और निगम की वेबसाइट पर किराया व समय-सारिणी की जानकारी भी उपलब्ध है, ताकि निजी बस ऑपरेटर मनमाना किराया न वसूल सकें।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
