Patna

बिहार के पहले एक्सप्रेस-वे का निर्माण काम शुरू, इन 7 जिलों से होकर गुजरेगी सड़क

बिहार के पहले एक्सप्रेस-वे निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। इस एक्सप्रेस-वे को आमस-दरभंगा के बीच बनाने का प्रस्ताव है। अब तक बिहार में जितने भी एक्सप्रेस वे बनाने को स्वीकृति मिली है, सभी दूसरे राज्यों से होकर गुजरती है। है। लेकिन यह पहला योजना होगा, जो केवल बिहार के जिलों को जोड़ने का काम करेगा। कहा जा रहा है कि चार पैकेज में बनने वाली इस सड़क के दो का टेंडर पूर्ण हो गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस एजेंसी ने सबसे कम बोली लगाया है उसका चयन कर लिया गया है। अब कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2 महीने के भीतर एजेंसी निर्माण कार्य शुरू कर देंगे। बता दें कि भारतमाला परियोजना के तहत आमस से दरभंगा के बीच एक्सप्रेस-वे पर काम हो रहा है। हाल ही में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्रालय ने दो पैकेज में इसको मंजूरी प्रदान की है। फोरलेन में बनने वाली इस सड़क को साल 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!