Samastipur

समस्तीपुर में फंदे से लटकी मिली इंटर छात्र की लाश, हत्या की जताया आशंका

समस्तीपुर में एक युवक की लाश फंदे से लटकी मिली। मृतक नवल किशोर शाह का बेटा नीरज कुमार (22) है। जो इंटर की पढ़ाई पूर कर खेती करता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के चचेरे भाई विकास कुमार ने कहा कि नीरज घर के पास अपने पशु के बथान पर सोता था। सुबह काफी देर तक अपने बथान से घर नहीं लौटा तो उनके पिता खोजते हुए बथान पर पहुंचे, तो देखा कि नीरज पशु बांधने वाले घर में फंदे से लटका है।

 

पिता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने नीरज को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची।

 

परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि खुद फांसी लगाने पर गर्दन पर ऊपर की ओर निशान बनता है, जबकि नीरज के गर्दन के बीचो-बीच गला घोंटे जाने का निशान है। घटना बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव की है।एएसपी संजय पांडे ने कहा कि युवक का अपने ही पशु के बथान में फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। इसके बाद फोरेंसिक विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो जाएगा कि युवक की हत्या हुई है या युवक ने आत्महत्या की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!