समस्तीपुर:फाइनेंस कर्मी से 60 हजार रुपए लूटे, मारपीट भी किया
समस्तीपुर में सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 60 हजार रुपए लूट लिए । पीड़ित लोन की राशि वसूल कर बेलसंडी से सरैया गांव जा रहे थे। सुनसान जगह पर बाइक से पीछा कर 3 बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूट लिया।
विरोध करने पर कर्मी के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। स्थानीय ग्रामीणों ने बदमाशों के भागने की दिशा बताई, लेकिन तबतक वे लोग फरार हो चुके थे।
पीड़ित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव का निवासी पप्पू मालाकार के बेटे रौशन कुमार हैं। जो भारत फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। घटना चकमहेसी थाना क्षेत्र के बिलसंडी गांव के पास हुई थी।
जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
चेकमहेसी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूटपाट की घटना सामने आई है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस की टीम लगी हुई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
