समस्तीपुर में 19 सितंबर को आएंगे तेजस्वी:रोसड़ा, उजियारपुर और जितवारपुर में करेंगे सभा
समस्तीपुर.बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की बिहार अधिकार यात्रा 16 सितंबर से शुरू होगी। इस संबंध में समस्तीपुर के सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 19 तारीख को जिले का दौरा करेंगे।
तेजस्वी यादव का पहला कार्यक्रम रोसड़ा में होगा। इसके बाद वे उजियारपुर के अंगार घाट जाएंगे। तीसरा कार्यक्रम समस्तीपुर के जितवारपुर हाउसिंग मैदान में आयोजित किया जाएगा। तेजस्वी यादव की रात्रि विश्राम की व्यवस्था समस्तीपुर जिले में की गई है.विधायक शाहीन ने पटना में पुलिस अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रख रहे आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज करवा रही है। ये सरकार अब जाने वाली है।
इंडिया गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं
तेजस्वी यादव की बिहार अधिकारी यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों का गठबंधन मजबूत है। राहुल गांधी के साथ जो यात्रा थी वह वोटर अधिकार यात्रा थी। राहुल गांधी देश के नेता है ।उन्हें कई प्रदेशों में कार्यक्रम होते हैं जब फिर बिहार का कार्यक्रम होगा तो राहुल तेजस्वी एक साथ होंगे।
बिहार की बागडोर तेजस्वी यादव के कंधे पर है। बिहार में नेतृत्व को लेकर इंडिया गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एनडीए में दरार है प्रधानमंत्री ने अभी तक नहीं कहा कि नीतीश कुमार अगले बिहार के मुख्यमंत्री होंगे ,अमित शाह ने नहीं कहा कि अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे भाजपा में वर्तमान मुख्यमंत्री पर भी उनकी सहमति नहीं बन रही है.प्रधानमंत्री के दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी को यह फीडबैक मिल गया है कि तेजस्वी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन काफी बढ़त बनाए हुआ है। इसलिए उनको विश्वास हो गया है कि तेजस्वी के तूफान को नहीं रोका जा सकता है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
