Samastipur

रोसड़ा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार:एक अवैध हथियार, कारतूस बरामद

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में पुलिस ने सोमवार को तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। रोसड़ा थाने की पुलिस गश्त के दौरान करियन गांव के पास नवनिर्मित फोर लेन पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति भागने लगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस ने संदेह के आधार पर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से एक अवैध हथियार, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

 

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में खानपुर थाना क्षेत्र के करुआ वार्ड नंबर 1 निवासी अविनाश कुमार उर्फ अंकज कुमार शामिल हैं। दूसरा आरोपी रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत मुशहरी वार्ड नंबर 3 का सचिन कुमार है। तीसरा आरोपी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर वार्ड नंबर 9 निवासी किशन कुमार है।

 

इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक लालबाबु कुमार, थाना प्रभारी रोसड़ा, परिवहन पुलिस निरीक्षक अनिश कुमार और पुलिस निरीक्षक राजनाथ कुमार की टीम शामिल रही।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!