Samastipur

समस्तीपुर:फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप, गिरफ्तार

समस्तीपुर।हसनपुर.थाना क्षेत्र की शासन पंचायत की गोलदह में मंगलवार की रात एक 35 वर्षीया महिला का शव उसके घर में ही फंदे से लटका मिला। मृतका सैफूल खातून गांव के ही मो. हक्कानी की पत्नी बताई गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ के बाद मृतका महिला के पति हक्कानी को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हक्कानी बेगूसराय में एक गैराज में काम करता है। वह अपनी पत्नी के साथ बेगूसराय में ही किराया के मकान में रह रहा था।

 

 

पांच दिनों पहले ही वह पत्नी के साथ गांव आया था। मृतका का मायके बेगूसराय जिला अंतर्गत बंद्वार बताया गया है। मायके पक्ष के लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हक्कानी अपनी पत्नी से हमेशा मारपीट किया करता था। और हमेशा रुपए की मांग करता था। रुपए नहीं देने पर हक्कानी ने अपनी पत्नी की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को घर में ही फंदे से लटका दिया। मृतका की दो बेटियां क्रमशः दो साल की हबीबा व एक साल की केनिज है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!