Samastipur

समस्तीपुर में युवक की संदिग्ध मौत,नशे की थी लत:परिजन ने जताई हत्या की आशंका

समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रामपुर विशुन पंचायत के वार्ड-15 मोहल्ले में बुधवार को संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के रामचंद्र झा के बेटे मनोज झा (40) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर वारिसनगर थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजन का कहना है कि वह नशे का आदि था। मना करने के बावजूद नशा किया करता था। पास के ही गाछी में वह बेहोशी की स्थिति में मिला। वारिसनगर पीएचसी ले गया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिवार के लोग उसका शव लेकर थाना पहुंच गए। परिजन का आरोप था कि नशे की हालत में उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने परिजन के आरोप को देखते हुए शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हालांकि चर्चा यह भी है कि युवक की मौत अत्यधिक शराब सेवन के कारण हुई है।

 

आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी

 

वारिसनगर थाना अध्यक्ष सर्वेश झा ने कहा कि संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। अभी परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिक की दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!