समस्तीपुर:सकरा में हाईस्कूल के नाइट गार्ड को मारी गोली:बदमाश फरार,चल रहा इलाज
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव में बुधवार देर शाम बदमाशों ने सकरा हाई स्कूल के नाइट गार्ड को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी गार्ड की पहचान गांव के रामजतन राय के बेचे उमेश कुमार के रूप में की गई है। उमेश को बाएं जांघ में एक गोली लगी है। बदमाशों की संख्या चार बताई गई है। जो दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर आए थे।
ग्रामीणों को जुटता देख बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने जख्मी उमेश को दलसिंहसराय की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए समस्तीपुर की एक निजी अस्पताल में लाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पूर्व जिला परिषद गुंजा कुमारी ने कहा कि उमेश गांव के ही हाईस्कूल पर नाइट गार्ड का काम करता है। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहता है। वह स्कूल के अंदर था, किसी काम से वह स्कूल के गेट पर आया। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर गोली चला दी।
पूर्व जिला पार्षद ने बताया कि उपचुनाव में उमेश की पत्नी सरपंच उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ी थी। अब वह मुखिया के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी। संभव है इसी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है।
रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि विभूतिपुर के सकरा गांव में नाइट गार्ड को गोली लगने की सूचना मिली है। विभूतिपुर थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अभी पीड़ित का बयान प्राप्त नहीं हुआ है। घटना के पीछे ग्रामीण राजनीति से इनकार नहीं किया जा सकता।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
