Patna

नवादा के स्कूल में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं ने कहा- इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजते हैं

पटना।नवादा के अकबरपुर प्रखंड स्थित बरेव के एक स्कूल में टीचर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 2 छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक पिछले 15-20 दिनों से उनके साथ अनुचित व्यवहार कर रहा था। छात्राओं के अनुसार, शिक्षक इंस्टाग्राम पर भी आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था।घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए नेमदारगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों के आक्रोश से शिक्षक को बचा लिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

छात्राओं ने बताया टीचर ने मैसेज डिलीट किए

 

जब छात्राओं से इंस्टाग्राम पर भेजे गए संदेशों का प्रमाण मांगा गया, तो उन्होंने बताया कि वे मैसेज डिलीट कर दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अकबरपुर के BDO और नेमदारगंज थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पीड़ित छात्राओं से पूछताछ कर रही है और आरोपी शिक्षक से भी विस्तृत जांच की जा रही है। ग्रामीण आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!