गयाजी में लालू ने 7 कुलों का किया पिंडदान:राबड़ी-तेजस्वी,बहू-पोती के साथ डेढ़ घंटे पूजा की;जलाया दीप
पटना. गया जी।RJD सुप्रीम लालू यादव ने मंगलवार को गयाजी के विष्णुपद मंदिर में अपने पितरों का पिंडदान किया। उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी भी मौजूद रहीं। करीब 1.30 घंटे की पूजा के बाद लालू परिवार के साथ बोधगया के लिए रवाना हो गए।
लालू यादव के पहुंचने से पहले तीर्थ पुरोहित शंभू नाथ ने पिंडदान को लेकर पहले से पूरी तैयारी कर ली थी। लालू परिवार मंगलवार की सुबह साढ़े 7 बजे हेलिकॉप्टर से गयाजी पहुंचा।
पिंडदान के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि, पिताजी का स्वाथ्य ठीक नहीं है। फिर भी उनकी इच्छा था कि भगवान विष्णु के दर्शन करें। गयाजी मोक्ष और ज्ञान की धरती है। इससे बेहतर बात क्या हो सकती है। जब से होश संभाला है, तब से पहली बार पूरा परिवार एक साथ यहां आया है।
लालू यादव ने 7 कुलों का पिंडदान किया
लालू यादव के तीर्थ पुरोहित शंभू नाथ ने भास्कर को बताया कि ‘मैंने पिंडदान, तर्पण करावा। पहले भी जब रेल मंत्री थे, तब यहां आए थे। उस समय भी मैंने ही पिंडदान करवाया था। पिछली बार संक्षिप्त रूप से पिंडदान हुआ था।
इस बार विस्तार से हुआ है। लालू यादव ने 7 कुलों का पिंडदान किया। इसमें पिता और माता का खानदान भी शामिल है। उनसे कोई बात नहीं हुई। अस्वस्थ थे, किसी तरह बैठकर पिंडदान किया।’
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
