Patna

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से सिर कटी लाश मिली:काम के सिलसिले में घर से निकले थे

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से युवक की सिर कटी लाश मिली है। हाथ में कलेवा बांधा हुआ है। हत्या के बाद शव को यहां फेंके जाने की आशंका है। मृतक रोसरा थाना क्षेत्र के हिरमिया वर्ड-6 मोहल्ला के जगदीश प्रसाद सिंह का बेटा श्याम बिहारी (29) है। वह ठेकेदारी का काम किया करता था। ठेकेदारी के सिलसिले में शनिवार को समस्तीपुर आया था। शनिवार रात 9:00 तक उसकी आखिरी बार पत्नी से बातचीत हुई थी, जिसके बाद से उसका फोन बंद मिलने लगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक के भाई ने वसंत बिहारी ने कहा कि शनिवार को मैं अपनी बाइक से बड़े भाई श्याम बिहारी को समस्तीपुर के लिए ऑटो पर बैठाया था। उन्होंने बताया था कि काम के सिलसिले में ठेकेदार से मिलना है। इसके बाद वह वापस रोसड़ा चले गए थे।

 

रात करीब 9:00 बजे आखरी बार उनकी बातचीत अपनी पत्नी से हुई थी। इसके बाद रात के करीब 10:00 बजे फिर से जब उनकी पत्नी ने फोन किया तो दूसरे युवक ने फोन उठाया। उसने कहा था कि यहां श्याम नहीं है, लेकिन उसके बाद फोन उठना बंद हो गया।

 

सुबह 8:00 बजे तक जब फोन नहीं उठा तो थाने में जाकर सनहा भी दर्ज कराया, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद से लगातार दो दिनों तक थाना का चक्कर लगाते रहे लेकिन प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई। मंगलवार तो दोपहर जब शव अंगार घाट के पास बूढी गंडक नदी में मिली तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है ।

 

पुलिस सक्रिय होती तो जान बच जाती

 

भाई का आरोप है की घटना के दिन ही अगर पुलिस सक्रिय हुई होती तो उनकी जान बच जाती। वह किसी ठेकेदार के साथ काम करते थे और किसके यहां उनका 90 हजार रुपए का बकाया था, इसके बारे में मैं नहीं जानता, लेकिन इस घटना के पीछे ठेकेदारी कार्य और रुपए का लेनदेन है।

 

कोई कागजात नहीं मिला

 

युवक के सीने पर कपड़ा भी बांधा गया है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं दूसरी जगह हत्या किए जाने के बाद उसके शव को खींचकर नदी में फेंका गया है। ब्लू जींस, पैर में जूता और चेक शर्ट पहन रखा था। पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला है।

 

जांच में जुटी पुलिस

 

दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि नदी में उपलाता हुआ शव मिला है। सिर गायब है। माना जा रहा है कि हत्या किए जाने के बाद नदी में फेंका गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!