Patna

पुलिस ने खदेड़ा:पटना में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार

पटना.बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना की सड़कों पर उतरकर मंगलवार को प्रदर्शन किया. डाकबंगला चौराहा के पास भारी तादाद में शिक्षक अभ्यर्थी जमा हो गए. पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका लेकिन जब नहीं माने तो भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछार की गयी. TRE-4 में सीट बढ़ाने की मांग लेकर ये अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सीट बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. दरअसल, TRE-4 में 27 हजार सीटों के बदले 1 लाख 20 हजार सीटों पर बहाली की मांग को लेकर अभ्यर्थी प्रदर्शन करने पहुंचे. पुलिस ने इन्हें वापस जाने को कहा लेकिन नहीं माने. जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया.

 

 

छात्र नेता दिलीप समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने छात्र नेता दिलीप समेत कुछ अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि छात्रों को पहले कहा गया कि वो यहां प्रदर्शन ना करें. हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे थे. जब नहीं माने तो वाटर कैनन और अन्य तरीके से उन्हें रोका गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!