Dalsinghsarai

दलसिंहसराय बलान नदी में डूबी बच्ची सीधी घाट के पास नदी में मिली लाश

दलसिंहसराय,शहर के बिच से गुजरने वाली बलान नदी मे रविवार को स्नान करने के दौरान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकनवादा वार्ड 6 निवासी मो आरिफ की 5 वर्षीय पुत्री रिफत प्रवीण डूब गई थी. जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम बलान नदी में दूर दूर तक शाम तक खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला. वही रात्रि 9 बजे के करीब एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय गोताखोरो ने बच्ची के शव को शहर के मेन बाजार सीधी घाट के पास से बरामद किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वजनों को बोला तो स्वजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया एंव अंतिम काम में जुट गए.

 

 

घटना के सम्बन्ध मे परिजनों ने बताया की उनकी बच्ची बगल के दो तीन बच्चो के साथ घर के पास से गुजरने वाली बलान नदी मे स्नान करने गई थी.जब दो बच्ची वापस आ गई और उनकी बच्ची वापस नही आया तो हमलोग नदी किनारे गए तो कपड़ा वही था लेकिन बच्ची नही थी.आसपास काफी खोजबीन किया परन्तु वह नहीं मिली. जिसके बाद घटना की सूचना स्थानिय प्रशासन को दी गई.वही देर शाम तक स्थानीय लोग एवं एसडीआरएफ की टीम बलान नदी में दूर दूर तक खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका.रात्रि में बच्ची का शव मिला है.

घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!