Samastipur

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना:उद्यमी बनाने की पहल,15 सितंबर से सहायता राशि आएगा खाता में..

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की जानकारी देते हुए बताया सरकार ने 18 तरह के कारोबार चिह्नित किए हैं। योजना के तहत पात्र महिलाओं को शुरुआत में 10 हजार रुपए और बाद में दो लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी। प्रति परिवार एक महिला को इन कारोबारों के लिए 10 हजार रुपए का कर्ज मिलेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बिहार सरकार ने महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7 सितंबर को इस योजना से जुड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया गया है।

 

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ग्राम संगठन स्तर पर आवेदन करना होगा। नगर पंचायत की महिलाओं को वहीं आवेदन देना होगा। लाभ लेने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है।

 

परियोजना प्रबंधक ने बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी है। पहली किस्त 15 सितंबर को वितरित की जाएगी। इसके बाद 20 और 30 सितंबर को भी राशि का वितरण होगा। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि कोई पात्र महिला योजना से वंचित न रह जाए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!