समस्तीपुर:बिहार कप कराटे प्रतियोगिता:अंडर-14 में 6 छात्रों ने जीते गोल्ड
समस्तीपुर।पटना के अरोरा हाउस में आयोजित बिहार कप कराटे प्रतियोगिता में विद्यापति नगर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में स्कूल के 6 छात्रों ने पदक जीते।
तेजस कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। लक्ष कुमार ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। ओजस कुमार, सक्षम कुमार, हर्ष राज और जहान्वी सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।
प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण, गया, मुंगेर और पटना के खिलाड़ी शामिल हुए। सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र दिए गए।
कराटे प्रशिक्षक गणेश कुमार ने कहा कि छात्रों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। स्कूल के डायरेक्टर थॉमस के ए ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छात्रों ने स्कूल और बिहार का नाम रोशन किया है।प्रिंसिपल सी. जी थॉमस और शिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस प्रतियोगिता की सफलता में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
