Samastipur

समस्तीपुर:अंचल कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे पर्चाधारी,मांगें पूरी होने तक रहेंगे

समस्तीपुर : माकपा सदस्यों ने अंचल कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल शुरू कर दिया है. इसमें 10 महिला एवं पुरुष पर्चाधारी शामिल हैं. उन्होंने मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रखने का एलान किया है. इस अवसर पर सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में सभा भी हुई. संबोधित करते हुए पार्टी राज्य कमेटी सदस्य शाह जफर इमाम ने कहा कि समस्तीपुर अंचल के लगुनियां रघुकंठ में 2002 में तत्कालीन राजस्व मंत्री रमई राम ने पटेल मैदान में शिविर लगाकर सीलिंग की 25 एकड़ जमीन पर 61 लोगों को पर्चा निर्गत कराया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

लेकिन जिला प्रशासन की लापरवाही व भू-माफिया के अवैध कब्जा के कारण पर्चाधारी की जमीन अवैध कब्जा से मुक्त करा कर पर्चाधारियों को दखल नहीं कराया जा सका है. उन्होंने कहा कि यह लोगों के हक का गला घोंटा जा रहा है. मौके पर सचिव उपेन्द्र राय, रघुनाथ राय, छोटू भारद्वाज, अनिल कुमार, दिनेश राय, राजाराम राय, सुबोध कुमार, अमित कुमार ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे पर्चाधारियों को जब तक कब्जा नहीं दिलाया जायेगा तब तक यह भूख हड़ताल जारी रहेगा. प्रशासन को हर हाल में पर्चाधारियों को जमीन उपलब्ध कराना ही होगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!