Patna

गर्लफ्रेंड के लिए रोते-रोते छात्र ने कर ली आत्म हत्या:लिखा,तुम्हें इतना प्यार करता हूं और तुम..

पटना.भोजपुर में रविवार को पार्ट-2 के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है। लॉज के कमरे से उसकी फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। पॉकेट से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें राकेश उर्फ भोला सिंह (25) ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में लिखा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

राकेश ने लिखा है, ‘तुम मुझे 20 दिन से टॉर्चर कर रही हो। तुम्हें मैं इतना चाहता हूं, प्यार करता हूं। फिर भी तुम मुझसे ठीक से बात नहीं करती हो।’ सुसाइड से पहले राकेश ने एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें वो कुछ बोल नहीं रहा है। उसके गले में फंदा लगा है और रोए जा रहा है।वीडियो को उसने किसी दोस्त को शेयर किया था। राकेश का दोस्त भागता हुआ, लॉज के कमरे तक पहुंचा। तब तक राकेश ने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस और परिजन को दी गई। पुलिस ने राकेश का मोबाइल और सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। घटना आरा शहर के नवादा क्षेत्र नाइट मोहल्ले की है।

 

मृतक राकेश कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के अचरज लाल टोला निवासी केशव पाल का बेटा है। जिसका गांव शहर के 22 किमी दूर है। पढ़ाई के लिए वो गांव से दूर रहता था। शहर में लॉज में रहकर पढ़ाई के साथ सरकारी नौकरी की तैयारी किया करता था।दोस्त पीके के अनुसार राकेश डांस क्लास भी जाता था। साथ में उसकी गर्लफ्रेंड भी जाती थी। दोनों के बीच अफेयर कहां-कैसे और कब से शुरू हुआ, इसकी जानकारी न परिजन को है और न ही दोस्तों को। इन सब बिंदुओं पर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

 

 

लॉज में तीन महीने से रह रहा था

 

राकेश के चाचा अशोक पाल ने कहा कि भतीजे ने सुसाइड कर लिया है। उसके पिता आरा भोजपुर में नहीं रहते हैं। पेशे से चालक है। धनबाद में गाड़ी चलाया करते हैं। राकेश 5 साल से आरा शहर में रह रह है। पहले किसी और लॉज में रहता था।रविवार की सुबह करीब 7 बजे लॉज के आसपास के लोगों ने राकेश को देखा था। जिसके बाद वो कमरे से बाहर नहीं निकला। करीब 11 बजे राकेश ने आत्महत्या की। सुसाइड की जानकारी आसपास के कमरे में रहने वाले लड़कों ने राकेश के पिता को दी।

 

पिता ने बेटे की मौत की सूचना अपने भाई अशोक पाल को दी। इसी बीच दोपहर 1 बजे सदर एसडीपीओ-वन राज कुमार साह और नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को फंदे से नीचे उतारा।मृतक राकेश 3 बहने और 2 भाइयों छोटा था। परिवार में तीन बहन आरती, गुड़िया, कंचन और एक भाई राहुल पाल है। मां निर्मला देवी की मौत 2016 में बीमारी के कारण हुई थी। भाई मुंबई में नौकरी करता है और पिता धनबाद में रहते। सुसाइड की जानकारी के बाद वे लोग भोजपुर के लिए निकल गए हैं.राकेश ने सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें अफेयर की बात लिखी हुई है। नोट को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!