Samastipur

“समस्तीपुर:बिरयानी शॉप से हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार:आपराधिक घटना को.

समस्तीपुर जिले की हलई पुलिस ने कृष्णा चौक स्थित एक बिरयानी दुकान से हथियार के साथ 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 देसी कट्टा, कारतूस और मोबाइल बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान जितवारपुर इंद्रावारा गांव निवासी अशोक राय का बेटा विकास कुमार और राजकुमार राय का बेटा बिट्टू कुमार के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

 

डीएसपी बीके मेधावी ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कृष्णा चौक स्थित बिरयानी सेंटर पर कुछ बदमाश हथियार के साथ जुटे हैं। लूट की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद हलई थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बिरियानी हाउस में छापेमारी की।

 

इस दौरान 2 संदिग्ध को पड़कर तलाशी ली गई तो दोनों के पास से 3 देसी कट्टा, 2 मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि किसी आपराधिक घटना की साजिश रच रहे थे। घटना के पहले दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!