दलसिंहसराय:नहाने गई बच्ची बलान नदी में डूबी, एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी
दलसिंहसराय,शहर के बिच से गुजरने वाली बलान नदी मे रविवार को स्नान करने के दौरान एक पाँच वर्षीय बच्ची डूब गई.बच्ची की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकनवादा वार्ड 6 निवासी मो आरिफ की 5 वर्षीय पुत्री रिफत प्रवीण के रूप मे हुई।
घटना के सम्बन्ध मे परिजनों ने बताया की उनकी बच्ची बगल के दो तीन बच्चो के साथ घर के पास से गुजरने वाली बलान नदी मे स्नान करने गई थी.जब दो बच्ची वापस आ गई और उनकी बच्ची वापस नही आया तो हमलोग नदी किनारे गए तो कपड़ा वही था लेकिन बच्ची नही थी।
आसपास काफी खोजबीन किया परन्तु वह नहीं मिली. जिसके बाद घटना की सूचना स्थानिय प्रशासन को दी गई.वही देर शाम तक स्थानीय लोग एवं एसडीआरएफ की टीम बलान नदी में दूर दूर तक खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका.घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. खबर लिखें जाने तक टीम बच्ची को खोज ही रही थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
