Patna

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की ग्रामीणों ने कराई शादी:इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया जहां, प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की ग्रामीणों ने शादी करा दी। दोनों की लव स्टोरी इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी। पूरा मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के रामपुर विश्वनाथ का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इंस्टाग्राम पर हुई मुलाकात

 

मामला 23 वर्षीय मोनू कुमार और 19 वर्षीय सोनी कुमारी का है। लोगों ने बताया कि दोनों की मुलाकात एक साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। चैटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। इसी बीच दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। जब मोनू अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिल गई।

 

ग्रामीणों ने कराई शादी

 

ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर जैतपुर पुलिस को सौंप दिया। दोनों अलग-अलग समाज से थे, लेकिन बालिग थे। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की। दोनों परिवारों ने शादी के लिए सहमति दे दी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी संपन्न हुई। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा अपने घर चला गया। इस अवसर पर दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!